सारा अली खान के साथ योग करते दिखे इब्राहिम, इस तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम और सारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन योगा करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इब्राहिम और सारा, दोनों का ही अंदाज देखने लायक है। उनकी इस तस्वरी में दोनों भाई-बहन के साथ उनका प्यारा डॉगी भी नजर आ रहा है। इब्राहिम अली खान ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है, जो सबका खूब ध्यान खींच रही है।
तस्वीर में सारा और इब्राहिम अपने घर के ही जिम में हैं और योगा पॉस्चर बनाकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इब्राहिम ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ;संडे योग। गौरतलब है कि इब्राहिम अली खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर को लेकिन सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव बने रहते हैं, और अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।
Comments
Post a Comment