सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया अब कमलनाथ सरकार को लेकर ये चौंकाने वाला खुलासा!

इंटरनेट डेस्क। राज्य सभा चुनावों के बीच ही अब एक बार फिर से मध्य प्रदेश में घमासान शुरू हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक चौंकाने वाला ऑडियो सामने आ आया है।

इन खातों में 36 हज़ार रुपए डालेगी मोदी सरकार, आपको भी मिल सकता है फायदा
ये ऑडियो स्थानीय रेसीडेंसी कोठी पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है।
इसमें सीएम शिवराज ने कमलनाथ सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि भाजपा नेतृत्व ने कमलनाथ सरकार गिराने का निर्णय लिया था।
रूस से मंगेतर को लेकर मेरठ पहुंचा युवक, विदेशियों समेत कराया होम क्वारंटीन
ऑडियो के सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा पर जुबानी हमले तेज कर दिए हैं। शिवराज सिंह का ऑडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार को गिराने के आरोपों को नकारती रही, जबकि भाजपा द्वारा विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाया था।

अब शिवराज सिंह चौहान ने खुद सार्वजनिक रूप से इसे स्वीकार कर कांग्रेस के उन आरोपों पर मुहर लगा दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सहायता इसलिए ली गई थी, क्योंकि उनके बगैर कांग्रेस सरकार गिर नहीं सकती थी।
Comments
Post a Comment