कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से सील हुई राजस्थान की सीमाएं

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से राजस्थान की सीमाओं को सील कर लिया गया है। राजस्थान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब ये संख्या 11 हजार के पार पहुंच चुकी है।
कोरोना का हाहाकार, जयपुर के एक ही मकान में मिले 26 नए रोगी, प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना मरीज

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में अनलॉक 1.0 के बाद आई तेजी के कारण प्रदेश की सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को रिकॉर्ड 369 नए मामले सामने के बाद राजस्थान सरकार ने आज बैठक बुलाकर इस प्रकार का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने किए ये कई बड़े एलान, जानकर झूम उठेंगे आप
अब राजस्थान में सात दिनों के लिए सीमाओं को सील किया गया है। खबरों के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमाओं को सील करने का काम किया जा रहा है। वहीं पंजाब की सीमा को भी सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब सात दिनों तक जिला कलक्टर या पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी किए गए पासधारक ही दूसरे राज्यों में जा सकेंगे। वहीं अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद ही किसी व्यक्ति को राजस्थान में प्रवेश दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment