हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों चर्चा में है. इस कपल के घर बहुत ही जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. दोनों काफी खुश और एक्साइटेड हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की। हाल ही में नताशा स्टेनकोविक ने अपने इस्टंग्राम पर बेबी शॉवर की तस्वीर शेयर की है। जिन्हे आप इन तस्वीरों में देख सकते है।
नताशा बिंदास अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। नताशा ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि-" नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।" तस्वीर में देख सकते हैं बैकग्राउंड में उनका घर भी सजा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उनके साथ उनके पालतू कुत्ते भी हैं।
लुक्स की बात करें तो हार्दिक ने इस दौरान ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहनी हुई है। वहीं नताशा ने डार्क ग्रीन कलर की ड्रेस कैरी की है। कुछ समय पहले नताशा और हार्दिक ने बेबी शावर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
Comments
Post a Comment