अब राजस्थान के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, एक ही दिन में मिले इतनी बड़ी संख्या में नए मरीज

जयपुर। लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद से राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को रिकॉर्ड 369 मरीज मिलने के बाद बुधवार को भी राजस्थान में 355 नए कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले।





कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से सील हुई राजस्थान की सीमाएं



प्रदेश के भरतपुर जिले में बुधवार को कोरोना विस्फोट हुआ। यहां पर एक ही दिन में सर्वाधिक 110 रोगी मिले।वहीं राजधानी जयपुर में भी बड़ी संख्या में मरीज मिले। बुधवार को जयपुर में 51, पाली में 44 और जोधपुर में 41 नए कोरोना मरीज मिले।



कोरोना का हाहाकार, जयपुर के एक ही मकान में मिले 26 नए रोगी, प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना मरीज





वहीं सीकर से बुधवार को 19, चूरू से 14, जालौर से 13, झुंझुनूं से नौ, सिरोही, नागौर से आठ-आठ, झालावाड़, कोटा से चार-चार, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर से तीन-तीन, बीकानेर, धौलपुर, डूंगरपुर, अलवर से दो-दो, श्रीगंगानगर, बूंदी, करौली, जैसलमेर, बाड़मेर, दौसा, चित्तौडग़ढ़ से एक-एक नया रोगी मिला।



जबकि तीन मरीज अन्य राज्यों के हैं।बुधवार को कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान की सीमाओं पर सख्ती कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

USB क्या है इसके प्रकार, कार्य और लाभ

Motherboard क्या है इसके प्रकार और Parts की जानकारी

वाक्य शुद्धि की परिभाषा, नियम और उदाहरण