टाइगर श्रॉफ की बहन बॉयफ्रेंड की बाहों में बाहें डाल प्यार लुटाती आईं नजर

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट और एनर्जेटिक एक्टर्स में से एक हैं. हमेशा डांस, एक्शन और उछलकूद करने वाले टाइगर श्रॉफ पिछले कई महीनों से लॉकडाउन के चलते घर में रह रहे हैं. ऐसे में उनका कहीं भी आना जाना और बाहर जाकर जिम या ट्रेनिंग करना बंद है। आज हम टाइगर श्रॉफ की बहन के बारे में बात कर रहे है।
एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ पिछले काफी समय से बॉयफ्रेंड एबन हायम्स संग रिलेशनशिप में हैं। वह शुरू से ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बोलती नजर आई हैं। कृष्णा अक्सर सोशल मीडिया पर एबन हायम्स के साथ लविंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर हसीना ने अपनी रोमाटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट किया है।
ये तस्वीरें कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो बॉयफ्रेंड एबन को किस करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान हसीना बेफिक्र हो कर एबन की बाहों में बाहें डाल बॉयफ्रेंड को प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। जिन्हे आप इस तस्वीरों में देख सकते है।
Comments
Post a Comment