ये है दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी, कीमत जानकर रह जाएंगे अचंभित

नई दिल्ली। दुनिया में प्रकृति ने एक ऐसा पेड़ बनाया है जिसकी लकड़ी की कीमत ही लाखों में है। वैसे आमतौर पर चंदन की लकड़ियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत सात से आठ हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। आज हम आपको इस पोस्ट में एक ऐसी लकड़ी के बारे में बता रहे है जिसकी कीमत आपकी सोच से परे और चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा हैं। तो आप भी इस लकड़ी के बारे में जान लीजिए।






आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस लकड़ी का नाम है अफ्रीकी ब्लैकवुड। यह धरती पर मौजूद सबसे मूल्यवान सामग्रियों में से एक है। इस लकड़ी की महज एक किलोग्राम की कीमत आठ हजार रुपये से भी ज्यादा है। अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ अन्य पेड़ों की तुलना में धरती पर बेहद कम हैं यानी यह दुर्लभ हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25-40 फीट होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं। ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं।






खबरों के अनुसार अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

USB क्या है इसके प्रकार, कार्य और लाभ

Motherboard क्या है इसके प्रकार और Parts की जानकारी

वाक्य शुद्धि की परिभाषा, नियम और उदाहरण