मुख्यमंत्री गहलोत ने किए ये कई बड़े एलान, जानकर झूम उठेंगे आप

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत के ज्यादातर राज्यों में हालात सुधर रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के एक्टिव केस और इलाज के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगभग बराबर है। राजस्थान में भी कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने पहली बार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अधिकारियों के साथ थाना स्तर तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने पुलिसकर्मियों के लिए चार बड़ी सौगातों का एलान कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोना के जंग में योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों की हौंसला बढ़ाया। गहलोत ने उनके कार्यों की सराहना की भी।मुख्यमंत्री गहलोत ने कई घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि अब पुलिसकर्मी स्थाई रूप से रोडवेज बसों में पासेज के जरिए यात्रा कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने हाउसिंग बोर्ड, यूआईटी, जेडीए सहित कई अन्य संस्थाओं के जरिए उन्हें आवासीय सुविधा देने का एलान किया।
सीएम ने पुलिस लाइ आर्म्ड बटालियन और पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में चिकित्सा सुविधा को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन सभी जगह अब पुलिसकर्मियों की सालाना निःशुल्क जांच करवाने की व्यवस्था की भी की जाएगी। साथ ही प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक भी दिए जाएंगे।
Comments
Post a Comment