अब खिलाड़ी ने लगाई लार तो टीम को मिलेगी ये सजा

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत नहीं हो सकी है, हालांकि इतना तो तय है कि जब भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होगा उसमें नए नियम देखने को मिलेंगे।

एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आई ये बड़ी खबर
खबरों के अनुसार, आईसीसी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अब गेंद पर लार लगाने के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आईसीसी के अनुसार, अब खिलाडिय़ों को लार के इस्तेमाल से पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी, चेतावनी के बाद भी अगर खिलाड़ी नहीं मानें तो ऐसे में विरोधी टीम को 5 अतिरिक्तरन दे दिए जाएंगे।
भारत के इन दिग्गज क्रिकेटरों ने शादीशुदा महिलाओं को बनाया अपना जीवनसाथी

वहीं आईसीसी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेजबान देश के अंपायरों द्वारा ही अंपायरिंग करने की स्वीकृति दे दी है। गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अब बार फिर से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को शुरू करना बड़ी चुनौती होगी। कोरोना वायरस को देखते हुए अब खिलाडिय़ों को विशेष नियमों की पालना करनी होगी।
Comments
Post a Comment