कोरोना के बढ़ते संक्रमण बीच अब आ गया सोने-चांदी की कीमतों में इतना बदलाव

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी के तहत एक बार फिर से सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

पांच दिनों में ही इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, अभी इतनी और बढ़ सकती है कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में 245 रुपए की तेजी आई। इसके साथ सोने की कीमत 47,664 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत 47,419 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर थी।
हालांकि बुधवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। दिल्ली में चांदी की कीमतों में 110 रुपए की गिरावट आई। इसके कारण इसकी कीमत 49,340 रुपए प्रति किग्रा पहुंच गई है।

झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की मौत के बाद उनके बेट के साथ हुआ था ऐसा, जानकर चौंक जाएंगे आप
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। इससे सोने की कीमत 1,720 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर नजर आई।
Comments
Post a Comment