बड़ा खुलासा: सचिन को आउट करने के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के फैन दुनिया भर में हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी से हर कोई भावनात्मक रूप से जुड़ा हैं। जब उनके बल्ले से शतक निकलता है, देश में जश्न का माहौल बन जाता है। इस दौरान दुनियाभर के क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से बातचीत कर पुराने समय को याद कर रहे हैं. ऐसे में कई क्रिकेटरों ने कुछ दिलचस्प खुलासे भी किए हैं. अब इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ टिम ब्रेसनन का नाम भी जुड़ गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनेन ने दावा किया है कि 2011 में ओवल टेस्ट के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक से महरूम करने के बाद उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रॉड टकर को जान से मारने की धमकी मिली थी. सचिन तेंदुलकर इस मैच में शतक से चूक गए थे और अगर वह शतक बना लेते तो यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100वां शतक होता।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की टिम ब्रेसनेन ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तेंदुलकर ने अपना 99वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया था और ओवल में चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में वह जब 91 रन बनाकर खेल रहे थे तब उनकी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर रोड टकर ने इस बल्लेबाज को LBW आउट दिया था.
Comments
Post a Comment