पांच दिनों में ही इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, अभी इतनी और बढ़ सकती है कीमत

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच ही अब देशवासियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होने से झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन इजाफा हुआ है।पहले ही कोरोना वायरस के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों का लगातार बढऩा किसी बड़े झटके से कम नहीं है।





स्कूल के दिनों में ऐसी नजर आती थी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां



सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल कीमतों की समीक्षा शुरू करने के बाद से इनकी कीमतों में प्रति दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 60 पैसे बढक़र 74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।





झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की मौत के बाद उनके बेट के साथ हुआ था ऐसा, जानकर चौंक जाएंगे आप



वहीं डीजल की कीमतों में भी 60 पैसे का इजाफा हुआ है। पिछले पांच दिन में पेट्रोल की कीमत में 2.74 रुपए और डीजल की कीमत में 2.83 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढऩे के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो आगामी समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पांच रुपए प्रति लीटर और बढ़ सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

USB क्या है इसके प्रकार, कार्य और लाभ

Motherboard क्या है इसके प्रकार और Parts की जानकारी

वाक्य शुद्धि की परिभाषा, नियम और उदाहरण