अनलॉक होते ही घर से बाहर निकले स्टार्स, किसी ने बहाया पसीना तो किसी ने...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर सामने आए। सरकार ने पहले फेज के तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है। कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने के लिए देश 25 मार्च से ही लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है।





जिसके कारण पिछले काफी दिनों से स्टार्स घरों में लॉक थे। स्टार्स घर में फैमिली के साथ और सोशल मीडिया पर टाइम व्यक्त करते थे। लेकिन अब अनलॉक 1 में लोगों को कुछ रियायते मिलनी शुरू हो गई हैं, ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इन रियायतों का फायदा उठाते नजर आ रहे हैं।




आपकी जानकारी के लिए बता दे की रकुल प्रीत सिंह इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट और प्रिंटेड जॉगिंग में कूल नजर आईँ। प्रज्ञा जैसवाल ब्लैक आउटफिट में कैजुअल लुक कैरी किए हुए नजर आ रही हैं। डिनो मौर्या कैजुअल वियर में पसीने में भीगे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को इम्प्रेस करती हुईं नजर आईं। नुसरत भरुचा शॉर्ट्स में बांद्रा की सड़कों पर बोल्डनेस का तड़का लगाती हुईं दिखाई दे रही हैं।



Comments

Popular posts from this blog

USB क्या है इसके प्रकार, कार्य और लाभ

Motherboard क्या है इसके प्रकार और Parts की जानकारी

वाक्य शुद्धि की परिभाषा, नियम और उदाहरण