जयपुर की इस कंपनी ने कोरोना इन्फेक्शन से बचाने के लिए काम पर लगाए 7 रोबॉट

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज़ी से बढ़ रहा है और अब रोज़ाना औसतन दस हज़ार नए मामले सामने आ रहे हैं. इस सभी के बीच आज से देश में अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत हो रही है. 1 जून को भारत सरकार ने लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी, जिसका दूसरा फेज़ आज से खुल रहा है. सोमवार से देश में धार्मिक स्थल, रेस्तरां और मॉल खुलने की इजाजत होगी, लेकिन कई तरह की पाबंदियां होंगी।
आपको बता दे की राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक निजी कंपनी ने अपने कार्यालय को COVID-19 संक्रमण मुक्त रखने के लिये सात रोबॉट की मदद लेने के साथ साथ अन्य तकनीकों का उपयोग का प्रयास किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिंदगी पर बढ़ते खतरे को देखते हुए इस कंपनी ने कार्यालय में लगभग सभी जगहों पर ह्यूमन टच को रोकने का प्रयास किया है।
आर सी एंटरप्राइजेज के टेक्निकल हेड मयंक माथुर ने बताया कि इसका उद्देश्य सुरक्षा, स्वच्छता और शारीरिक दूरी को बढ़ावा देना है। एंट्री गेट पर गेस्ट का स्वागत करने के लिये एक रोबोट सुरक्षा कर्मी को तैनात किया गया है। वह Visitors के शरीर का तापमान लेने के लिये थर्मल स्कीनिंग (Thermal screening) करेगा और यदि विजिटर्स ने मास्क नहीं पहन रखा होगा तो वह आवाज निकाल कर चेतावनी देगा।
परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जब सभी कार्यालयों ने बायोमैट्रिक उपस्थिति को रोदिल्ली वेजो और चाय नाश्ता भी पहुंचाने का काम करता है। कार्यालय के कर्मचारियों को अब दस्तावेजों की जांच के लिए अपने वरिष्ठ या सहयोगियों से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं है। इससे कार्यालय के कर्मचारियों को संक्रमण की संभावना कम हो जाएगी।
Comments
Post a Comment