इन खातों में 36 हज़ार रुपए डालेगी मोदी सरकार, आपको भी मिल सकता है फायदा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी को लेकर दुनिया के तमाम देशों में लॉक डाउन लगा हुआ. इस महामारी को देखते हुए भारत में भी लॉक डाउन का पांचवा चरण शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना के मामले में देश और प्रदेशभर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के इस दौर में आर्थिक संकट और वैश्विक मंदी की बातें हो रही हैं, कोरोना महामारी के दौर में आम जनता के लिए खुशखबरी है। केंद की मोदी सरकार देश के आम लोगों के बैंक अकॉउंट में 36000 रुपये वार्षिक देने जा रही है।
दरअसल केंद्र सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को आर्थक सहायता के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है। इसके तहत केंद्र सरकार गरीब , विकलांग , विधवा , वरिष्ठ नागरिकों के खाते में सीधे तौर पर नकदी या अन्य जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आपको बता दें कि कोरोना संकट के मद्देनज़र बीते दिनों केंद्र सरकार 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की गई है , जिसका एक बड़ा हिस्सा इन्हीं जरूरतमंद लोगों के लिए है। इन्हीं में से एक योजना है ' प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना ' (PM-SYM) योजना। ' प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना ' (PM-SYM) के तहत सरकार देशभर में कचरा उठाने वाले, घरेलु कामगार, रिक्शा चालक, धोबी और खेतिहर मजूदरों जैसे असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक रुप से सहायता प्रदान करती है।
क्या हैं नियम ?
जानकारी के लिए आपको बता दे की यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है। इसके तहत पंजीकरण कराने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही हर महीने 15,000 रुपये से ज्यादा की आमदनी नहीं होनी चाहिए। इसके तहत पंजीकरण करने के लिए आप EPFO इंडिया की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर ( CSC) का पता लगा सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप LIC के ब्रांच ऑफिस , ESIC, EPFO या केंद्र और राज्य सरकार के लेबर ऑफिस में भी जाकर अर्जी दे सकते हैं। आवेदन के लिए आपको पास तीन चीज़ें होना जरूरी है। आधार कार्ड, IFSC कोड के साथ सेविंग या जनधन अकाउंट और मोबाइल नंबर।
Comments
Post a Comment