कोरोना का हाहाकार, जयपुर के एक ही मकान में मिले 26 नए रोगी, प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना मरीज

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस ने मंगलवार को जमकर कहर बरपाया। प्रदेश में एक ही दिन में रिकॉर्ड 369 नए रोगी मिले। यह एक दिन में मिले रोगियों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक 338 नए रोगी मिले थे। वहीं मंगलवार को राजस्थान के सर्वाधिक 27 जिलों में कोरोना मरीज मिले।

मुख्यमंत्री गहलोत ने किए ये कई बड़े एलान, जानकर झूम उठेंगे आप
राजधानी जयपुर में भी मंगलवार को 100 कोरोना मरीज मिले। इसमें से 26 तो परकोटा के एक मकान से मिले है। ये मरीज सुभाष चौक स्थित पानो का दरिबा में स्थित एक ही मकान से मिले।

जयपुर के अलावा बुधवार को जोधपुर से 65, भरतपुर से 51, पाली से 39, अलवर से 19, झुंझुनूं से 12, अजमेर व नागौर से 9-9, सीकर से 8, कोटा व चूरू से 7-7, बाड़मेर से 5, दौसा व करौली से 4-4, बीकानेर व धौलपुर से 3-3, झालावाड़, जैसलमेर, भीलवाड़ा, जालौर से 2-2, श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, सवाईमाधोपुर, सिरोही, डूंगरपुर से 1-1 तथा नौ मरीज अन्य राज्यों के मिले हैं।
जयपुर की इस कंपनी ने कोरोना इन्फेक्शन से बचाने के लिए काम पर लगाए 7 रोबॉट
राजस्थान में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11245 हो गई है। जबकि अभी तक ये वायरस राजस्थान में 255 लोगों की जान ले चुका है।
Comments
Post a Comment