एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आई ये बड़ी खबर

खेल डेस्क। कोरोना वायरस के कारण इस साल क्रिकेट के कई टूर्नामेंटों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनमें टी-20 विश्व कप के साथ ही एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट भी शामिल है।
भारत के इन दिग्गज क्रिकेटरों ने शादीशुदा महिलाओं को बनाया अपना जीवनसाथी

अभी तक इस बात का निर्णय नहीं हो सका है कि इस साल एशिया कप खेला जाएगा या नहीं। एशियाई क्रिकेट परिषद ने अभी इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अपना निर्णय टाल दिया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्रस्ताव रखा है।
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें
श्रीलंका बोर्ड ने दावा किया है कि पाकिस्तान भी उनकी मेजबानी में इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर तैयार है। श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शमी सिल्वा ने इस प्रकार का दावा किया है। उन्होंने दावा किया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड व एसीसी इस बात पर सहमत हैं कि श्रीलंका इस वर्ष होने वाले इस एशिया कप की मेजबानी कर सकता है।

इस साल एशिया कप का आयोजन सिंतबर में होना है।गौरतलब है कि इस साल के एशिया कप की मेजबानी करने का अधिकारी पाकिस्तान को मिला हुआ है, लेकिन सुरक्षा कारणों से भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है।
Comments
Post a Comment